Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

डबवाली बार एसोसिएशन की पहली महिला प्रधान बनेंगी काली देवी तारगोत्रा

एडवोकेट रुखसार खान के एडिशनल उपप्रधान बनने पर भी नारी शक्ति संस्था ने दी बधाई

डबवाली। डबवाली बार एसोसिएशन की पहली महिला प्रधान बनने जा रहीं एडवोकेट काली देवी तारगोत्रा को अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्था ने उनके निर्वाचन को महिला सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

संस्था की ओर से बराबर वोट मिलने के बाद प्रधान निर्वाचित हुए एडवोकेट राजपाल सिद्धू तथा एडिशनल उपप्रधान निर्वाचित हुईं एडवोकेट रुखसार खान को भी बधाई दी गई।

अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रेम कांता आहलूवालिया ने कहा कि काली देवी तारगोत्रा का डबवाली बार एसोसिएशन की पहली महिला प्रधान बनना क्षेत्र की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने का सपना देखती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा और क्षमता को अवसर मिलने पर वे किसी भी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभा सकती हैं। उन्होंने एडवोकेट काली देवी तारगोत्रा और एडवोकेट रुखसार खान के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

डॉ. प्रेम कांता आहलूवालिया ने विश्वास जताया कि काली देवी तारगोत्रा बार के सभी अधिवक्ताओं के हितों को साथ लेकर चलेंगी और अपने कार्यों के माध्यम से नई मिसाल कायम करेंगी।

संस्था की सचिव जिया धमीजा और सुनीता शर्मा ने बताया कि संस्था की सभी सदस्यों ने काली देवी तारगोत्रा और रुखसार खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं निरंतर प्रगति की कामना की है।

संस्था की सदस्यों ने कहा कि काली देवी तारगोत्रा का पहली महिला प्रधान बनना और रुखसार खान का एडिशनल उपप्रधान चुना जाना केवल दोनों अधिवक्ताओं की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि डबवाली की प्रत्येक महिला के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!