छत्तीसगढ़

धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

बालोद के मरकाटोला घाट में भीषण हादसा, 6 घायल; टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ट्रक

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के पास धान से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी।

बारिश के कारण फिसलन की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित

हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए मृतकों और घायलों से संबंधित जानकारी जुटाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!