Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
gwalior

ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने की फायरिंग; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी

हजीरा थाना क्षेत्र में रात 11:30 बजे वारदात; पैसों के लेन-देन के विवाद में फायरिंग की आशंका, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। काले रंग की बोलेरो से पहुंचे हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की, जिसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट और दूसरे के पैर में गोली लगी है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है।

कहासुनी के बाद अचानक चली गोलियां

पुलिस के अनुसार कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया गया कि बुधवार रात तीनों आरोपी बोलेरो से आरामिल इलाके में पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

घर के बाहर खड़े युवक के पेट में लगी गोली

घायल अजय के अनुसार वह घर के बाहर खड़ा था और विवाद देखने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के अनुसार प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। घायलों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!