punjab

जालंधर में कुत्ते ने बचाई युवक की जान, हमलावरों पर झपटा

कृपाण और लात-घूंसों से कर रहे थे हमला; कुत्ते के बीच में आने पर पीछे हटे आरोपी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जालंधर। जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में दो युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक के दोस्तों ने दूसरे युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा और कृपाण से भी वार किए। इसी दौरान गली में रहने वाला एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा, जिससे वे पीछे हटने पर मजबूर हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

हमले में 27 वर्षीय मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गढ़ा वाली रोड की गली नंबर-7 का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

CCTV फुटेज में कुछ युवक मंटू के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक कुत्ता हमलावरों की तरफ दौड़कर झपटता है। कुत्ते के आने के बाद हमलावर वहां से पीछे हटते दिखाई देते हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR

एडीसीपी माध्वी शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने मामले में BNS की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। शुरुआती जांच में घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा बताया गया है।

पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!