Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwalisirsa

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 12 को

पंचायत भवन में होगी बैठक, 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई

सिरसा, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार, 12 सितंबर को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक स्थानीय पंचायत भवन में होगी, जिसमें आमजन से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

बैठक के एजेंडे में कुल 15 शिकायतें शामिल हैं। इनमें एक लंबित तथा 14 नई शिकायतें हैं। बैठक के दौरान संबंधित विभागों की ओर से शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी और उनके समाधान की स्थिति की समीक्षा होगी।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का पूरा रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों से संबंधित सभी तथ्यों और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी तैयार रखें, ताकि बैठक में मामलों पर प्रभावी चर्चा हो सके और शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!