Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwalisirsa

जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त शांतनु शर्मा

वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करें शिकायतों की मॉनिटरिंग, लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाने के निर्देश

सिरसा, 11 सितंबर। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी रखें और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जनसंवाद पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक से पहले जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद पोर्टल की समीक्षा की और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निपटान तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिन शिकायतों का निपटान विभागीय मुख्यालय स्तर पर किया जाना है, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी मुख्यालय के साथ लगातार तालमेल और समन्वय बनाए रखें। ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या अधिक है, वहां अधिकारी साप्ताहिक बैठक आयोजित कर शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करें तथा लंबित शिकायतों के समाधान में तेजी लाएं।

उपायुक्त ने कहा कि सिरसा जिले में लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान किया जाए। अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनें और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!