रांची

पिस्का मोड़ में पशु लदा पिकअप पलटा, भीड़ ने वैन फूंकी

रविवार सुबह 4:45 बजे हादसा; ड्राइवर-खलासी फरार, पशु तस्करी के आरोप में 3 और आगजनी में 6 गिरफ्तार

रांची। पिस्का मोड़ में रविवार सुबह करीब 4:45 बजे पशु लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। वाहन में पशु लदे होने की जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे पशुओं को बाहर निकाला। इसके बाद पशु तस्करी की बात सामने आने पर कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पिकअप वैन में आग लगा दी।

पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने वैन में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई।

मामले में पंडरा ओपी में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पशु तस्करी के आरोप में 3 और आगजनी के आरोप में 6 लोग शामिल हैं।

तेज रफ्तार के कारण पलटने की बात

पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार पशु तस्कर पंडरा की ओर जा रहे थे। चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। पिस्का मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप पलट गया।

दो अन्य गाड़ियों की तलाश

आगजनी के आरोप में गिरफ्तार 6 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि पिकअप पलटने के बाद तस्कर दो अन्य गाड़ियों में मौके से फरार हो गए। पुलिस अब दोनों वाहनों और उनमें सवार लोगों की पहचान कर तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!