जानलेवा हमला करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
वारदात के बाद फरार हुए आरोपी, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

Jodhpur की Sardarpura Police Station पुलिस ने जानलेवा हमला करने के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तलाश कर दबोच लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचे आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोन्टू हंस उर्फ राहुल हंस (32) निवासी बॉम्बे मोटर्स पंचोलिया नाड़ी प्रतापनगर सदर, विशाल उर्फ रितिक (30) निवासी बकरा मंडी कालिया दुकां, छोटू पान के पीछे थाना खांडाफलसा, मनीष खींची (28) निवासी व्यास कॉलोनी एयरफोर्स एरिया, हिमांशु पंडित (21) निवासी बर्फ फैक्ट्री भदवासिया तथा विश्वास सिंह उर्फ विष्णु सिंह (23) निवासी जगदम्बा कॉलोनी प्रतापनगर शामिल हैं।
वारदात के पीछे की वजह खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर हमले के पीछे की वजह और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




