Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jodhpur

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, बड़ा हादसा टला

मोबाइल देखते हुए वैन चला रहा था ड्राइवर, नहर किनारे बबूल के पेड़ों में फंसकर रुकी गाड़ी

Jodhpur जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा चोपड़ा फीडर नहर के पास जेतिवास रोड पर हुआ। गनीमत रही कि वैन नहर के गहरे गड्ढे में गिरने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वैन में सवार थे 10 से 12 बच्चे

जानकारी के अनुसार आदर्श विद्या मंदिर सैकंडरी स्कूल की वैन में हादसे के समय 10 से 12 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि 5 से 6 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद बच्चों में डर का माहौल बन गया।

“ड्राइवर लगातार मोबाइल देख रहा था”

प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों ने बताया कि स्कूल का नियमित ड्राइवर उस दिन मौजूद नहीं था और उसकी जगह नया ड्राइवर वैन चला रहा था। बच्चों के अनुसार ड्राइवर लगातार मोबाइल फोन देख रहा था, जिससे गाड़ी सड़क पर इधर-उधर लहरा रही थी। कुछ देर बाद वैन सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

बच्चों ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने पीछे का गेट खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बबूल के पेड़ों ने टाला बड़ा हादसा

ग्रामीणों के अनुसार जिस दिशा में वैन पलटी, वहां नहर के पास गहरा गड्ढा था। सड़क किनारे मौजूद बबूल के पेड़ों में फंसने के कारण वैन आगे नहीं बढ़ सकी और बड़ा हादसा टल गया। यदि वैन कुछ और आगे बढ़ती तो सीधे गहरे गड्ढे में गिर सकती थी।

स्कूल प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने की मांग की है। लोगों ने कहा कि बिना जांच के नए ड्राइवरों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल उपयोग पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindustha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!