लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
4 फायर ब्रिगेड टीमों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Jodhpur के सालावास पाल मेला रोड स्थित लकड़ी और बुरादे के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही Jodhpur Fire Brigade की चार टीमें मौके पर पहुंचीं। बासनी, चौपासनी, शास्त्री नगर और बोरानाडा फायर स्टेशन से दमकल वाहन बुलाए गए।
2 घंटे तक चला राहत और बचाव कार्य
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में लकड़ी और बुरादा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
समय रहते पाया काबू, जनहानि नहीं
फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह ने बताया कि आग लकड़ी के गोदाम में लगी थी। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan



