jodhpur

हार्ट मरीजों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-मुंबई

जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में शुरू हुई 24 बेड की अत्याधुनिक CCU यूनिट

Jodhpur में अब हार्ट के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Mathuradas Mathur Hospital में 24 बेड की अत्याधुनिक कॉर्डियक केयर यूनिट (CCU) तैयार की गई है, जहां गंभीर मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज मिलेगा।

भामाशाहों के सहयोग से तैयार हुई नई यूनिट

मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में लगातार नई तकनीक और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से नई CCU यूनिट शुरू की गई है। इस यूनिट में गंभीर हार्ट मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

अस्पताल में 2100 बेड की सुविधा

अस्पताल अधीक्षक Dr. Vikas Rajpurohit ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 2100 बेड कार्यरत हैं। सरकार और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अस्पताल में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सूरसागर विधायक Devendra Joshi और अन्य भामाशाहों के सहयोग से इस आधुनिक यूनिट का निर्माण संभव हो पाया है।

अब जोधपुर में मिलेंगी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं

डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि कार्डियक बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल में कार्डियक विभाग के प्रमुख Dr. Rohit Mathur के नेतृत्व में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। पहले जो इलाज दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थे, अब वही सुविधाएं जोधपुर में भी मिलने लगी हैं।

कैथ लैब और ईको मशीन जैसी आधुनिक तकनीक

नई CCU यूनिट में आधुनिक कैथ लैब टेक्नोलॉजी विकसित की जा रही है। इसके साथ ही यूनिट में ईको मशीन, अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम और लग्जरी वार्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!