Govindgarh Police Station Alwar पर बुधवार रात करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ ने हमला कर पथराव कर दिया। घटना में थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर जिले के 15 थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
हुड़दंग मचा रहे युवकों की बाइक जब्त की थी
थानाधिकारी Dharm Singh ने बताया कि रात करीब 10 बजे पुलिस ने हुड़दंग मचा रहे दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दिल्ली नंबर की बुलेट बाइक जब्त की थी।
बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले हॉर्न और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली व्यवस्था लगी हुई थी। बाइक जब्त करने पर युवकों ने विरोध किया और वहां से चले गए।
कुछ देर बाद भीड़ लेकर पहुंचे युवक
पुलिस के अनुसार, थोड़ी देर बाद दोनों युवक करीब 50 से ज्यादा लोगों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने एएसआई बलवीर सिंह से बाइक छोड़ने की मांग की। जब पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही तो भीड़ उग्र हो गई।
भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की तथा थाने पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।
पथराव में SHO घायल
पथराव के दौरान थानाधिकारी धर्म सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत Govindgarh Community Health Centre पहुंचाया गया। पुलिस बल ने स्थिति संभालते हुए भीड़ को खदेड़ दिया।
15 थानों से बुलाया गया अतिरिक्त जाब्ता
घटना की सूचना मिलते ही Priyanka Raghuvanshi और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए अलवर जिले के 15 थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
18 लोग डिटेन, पहचान जारी
एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि घटना के बाद रात में ही मामला दर्ज कर 18 लोगों को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार हमले में तीन से चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan