Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

BCR चुनाव में जोधपुर के 9 पोलिंग स्टेशन पर पुनर्मतदान शुरू, 7,792 वकील मतदाता दर्ज

सीसीटीवी से लाइव मॉनिटरिंग, शाम 5 बजे तक होगा मतदान

जोधपुर | राजस्थान बार काउंसिल चुनाव-2026 के तहत जोधपुर में सोमवार सुबह 8 बजे से पुनर्मतदान शुरू हो गया। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (पुराना हाईकोर्ट परिसर) के बूथ संख्या 162 पर री-पोलिंग शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए पूरी प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। मतदाताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त टेबल्स भी लगाई गई हैं, ताकि वकीलों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े।

जोधपुर के अलावा जयपुर हाईकोर्ट, जयपुर सेशन कोर्ट और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में भी आज पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में कुल 7,792 वकील मतदाता पंजीकृत हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं की सुविधा के लिए पुराने हाईकोर्ट परिसर में 9 अलग-अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वकीलों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मतदाताओं का विभाजन उनके एनरोलमेंट वर्ष के आधार पर किया गया है।

बार काउंसिल प्रशासन ने मतदाताओं के लिए वोटर स्लिप की विशेष व्यवस्था की है। वकील अपनी वोटर स्लिप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जो मतदाता स्लिप डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, उनके लिए मतदान केंद्र के बाहर भौतिक पर्ची और क्यूआर कोड के माध्यम से भी स्लिप उपलब्ध कराई जा रही है।

मतदान के लिए पुराने हाईकोर्ट परिसर में दो प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं, जिनमें हेरिटेज बिल्डिंग मुख्य गेट और कलेक्ट्रेट गेट शामिल हैं। वकीलों की सुविधा के लिए मोबाइल मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने और आसपास निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी के निर्देशानुसार चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। प्रत्याशियों को मुख्य गेट के दाईं ओर निर्धारित क्षेत्र में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी को पोलिंग बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि चुनाव प्रक्रिया देखने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।

चुनाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार के स्टॉल, पोस्टर, कैनोपी या होर्डिंग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। मतदान के दिन किसी भी तरह के कार्ड, पर्चे या टेम्पलेट बांटने की भी सख्त मनाही है।

समिति ने बाहरी हस्तक्षेप को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। प्रत्याशियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी गैर-मतदाता या विधि छात्र को चुनाव क्षेत्र में साथ न रखें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द तक की जा सकती है।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!