haryana

Sonipat में ₹40 लाख की अवैध शराब पकड़ी, चुनाव में सप्लाई की आशंका

हरियाणा के Sonipat में नगर निगम चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता के बीच सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। खरखौदा क्षेत्र में पीपली KMP के नीचे बनी पार्किंग में खड़े एक 22 टायरी ट्राले से करीब 40 लाख रुपए की शराब बरामद की गई।

ट्राले में बोरियों के नीचे छिपाई गई थी शराब

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्राले में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने मौके पर छापेमारी की।

जांच के दौरान ट्राले पर ढकी तिरपाल हटाई गई तो उसमें चावल के छिलकों से भरी 100 से ज्यादा बोरियां दिखाई दीं। शक होने पर जब बोरियां हटाई गईं तो नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं।

1238 पेटियां और हजारों बोतलें बरामद

एक्साइज विभाग के अनुसार ट्राले से कुल 1238 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 13416 बोतलें और 5760 पव्वे शामिल हैं। बरामद शराब चंडीगढ़ मार्का बताई गई है और बोतलों पर करीब 500 रुपए कीमत अंकित थी।

अधिकारियों के मुताबिक शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत थी, लेकिन इसे अवैध रूप से दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी।

चुनाव में सप्लाई की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि नगर निगम चुनाव के दौरान शराब को अवैध तरीके से सप्लाई किया जाना था। पंचकूला और सोनीपत समेत कई क्षेत्रों में चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था।

मौके से नहीं मिला चालक या मालिक

छापेमारी के दौरान ट्राले के पास कोई चालक या मालिक मौजूद नहीं मिला। हालांकि मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कॉल डिटेल और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्राले नंबर के आधार पर जांच तेज

जांच में ट्राले का नंबर HR 84-3609 सामने आया है। पुलिस अब ट्राले के मालिक, चालक और शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान में जुटी हुई है।

एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चली जांच के बाद शराब की खेप को कब्जे में लेकर पुलिस सुरक्षा में रखा गया।

मामले में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है और जल्द FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!