
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में CIA टीम ने सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में बैठकर नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में रेड की। वहां कमरा नंबर-105 में पांच युवक बैठे मिले।
तीन आरोपियों से मिली हेरोइन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास निवासी सुराना, रोहित और राहुल निवासी मांदी, जसवंत निवासी नीरपुर तथा सचिन निवासी खेड़ी अटेली के रूप में हुई।
आरोपियों की मांग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छीराम नायब तहसीलदार नारनौल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान विकास से करीब 28 ग्राम, रोहित से 32 ग्राम और राहुल से 31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
मोबाइल फोन भी किए जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के जरिए की गई।
पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B), 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे।
#Narnaul #DrugCase #Heroin #CIA #HaryanaPolice #CrimeNews #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali



