Uncategorized

पीएम मोदी ने NDA के नए सांसदों से की मुलाकात, बोले- चिंता की जरूरत नहीं, हम सब एक परिवार हैं

बोले- चिंता की जरूरत नहीं, हम सब एक परिवार हैं

नई दिल्ली | हमारे मठ

संसद के मानसून सत्र के दौरान जारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर एनडीए के करीब 45 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक की। इस बैठक में टीएमसी और शिवसेना (उद्धव गुट) से आए बागी सांसद भी शामिल रहे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि “एनडीए एक परिवार है। हम अपने सभी सहयोगी दलों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हर सांसद का सम्मान किया जाएगा और किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।”टीएमसी छोड़कर 20 सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो चुके हैं, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए हैं।सांसदों को प्रधानमंत्री की 5 अहम सलाहसंसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, यहां सार्थक चर्चा और स्वस्थ बहस होनी चाहिए।लगातार हंगामे से नए सांसदों को बोलने का अवसर नहीं मिल रहा, जो उचित नहीं है।इतिहास का अध्ययन करें और पूरी तैयारी के साथ सदन में अपनी बात रखेंअपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें।गरीबों, किसानों और मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझें और समाधान के लिए सक्रियता से काम करें।संसद में बदली बैठने की व्यवस्थाटीएमसी छोड़कर NCPI में शामिल हुए सांसदों और उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे गुट में आए सांसदों की संसद में बैठने की व्यवस्था भी बदल दी गई है। मानसून सत्र के दौरान वे अब अपने-अपने नए दलों के साथ बैठ रहे हैं।संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!