Dabwali

सिरसा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे ध्वजारोहण

सिरसा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2026 को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में किया जाएगा। समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह से पहले मुख्य अतिथि प्रातः 8:45 बजे स्थानीय लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक स्थल एवं स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर पहुंचकर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की प्रेस कवरेज के लिए जिला के ब्यूरो चीफ, पत्रकारों एवं छायाकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी

स्थान: शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा

मुख्य अतिथि: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा

ध्वजारोहण: 15 अगस्त 2026

शहीदों को नमन: प्रातः 8:45 बजे

स्थान: लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्थल

आयोजक: जिला प्रशासन, सिरसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!