Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
rajasthan

अमित शाह करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, निंबाहेड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

उदयपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह; CM भजनलाल शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से निंबाहेड़ा जाएंगे, संगठनात्मक गतिविधियों पर बैठक की भी संभावना

उदयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब 10:30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के दौरे को देखते हुए डबोक एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और रेलवे गेस्ट हाउस सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्री सर्किट हाउस में रुके हैं। आज सुबह करीब 11 बजे अमित शाह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां दोनों नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा का आयोजन होगा, जिसे अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। गृह मंत्री के निंबाहेड़ा रवाना होने से पहले उदयपुर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठक होने की भी संभावना है। अमित शाह के स्वागत के लिए शनिवार रात डबोक एयरपोर्ट पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, उदयलाल डांगी, शांता मीणा और प्रताप भील ने भी गृह मंत्री का स्वागत किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और सलूंबर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और निंबाहेड़ा में होने वाली जनसभा को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!