Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया: 52 फाइनलिस्ट को पछाड़ा, अब प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनरअप, गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनरअप; सुष्मिता सेन बोलीं- यह सफर आसान नहीं होता

जयपुर। जयपुर में रविवार रात आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो (Kejiah Liz Mejo) ने खिताब अपने नाम कर लिया। देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट के बीच हुए मुकाबले में केजिया ने अपनी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

अब केजिया इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वैष्णवी और अनुश्री रहीं रनरअप

फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनरअप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनरअप रहीं।

विजेता बनने के बाद केजिया ने कहा कि यह ताज उनके लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

सुष्मिता सेन ने बढ़ाया मॉडल्स का हौसला

फिनाले में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री Sushmita Sen भी मौजूद थीं। उन्होंने प्रतियोगियों से अपने मिस यूनिवर्स के दिनों की यादें साझा कीं।

सुष्मिता ने बताया कि जब वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें अंग्रेजी ज्यादा नहीं आती थी और कई शब्दों के अर्थ तक नहीं पता थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका सफर आसान नहीं रहा।

उन्होंने प्रतियोगियों को भारत की विविधता और एकता की याद दिलाते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उर्वशी ने सुष्मिता को बताया अपनी पहली गुरु

अभिनेत्री Urvashi Rautela के लिए भी जयपुर का यह मंच भावुक रहा। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन उनकी पहली गुरु हैं।

उर्वशी के मुताबिक, एक दशक से भी पहले सुष्मिता ने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था और उनके करियर की शुरुआत में मार्गदर्शन दिया था। एक ही मंच पर सुष्मिता के साथ मौजूदगी को उन्होंने अपने लिए बेहद खास पल बताया।

सेलिना जेटली ने दी प्रतियोगियों को सलाह

अभिनेत्री Celina Jaitly भी फिनाले में जज के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतियोगियों से कहा कि उन्हें लगातार खुद का बेहतर संस्करण बनने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी छोटे शहर से आई थीं और सफलता के लिए किसी व्यक्ति का बैकग्राउंड सबसे बड़ी बाधा नहीं होना चाहिए।

52 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

ग्रैंड फिनाले में 52 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रैम्पवॉक, परिचय, सवाल-जवाब और अन्य राउंड में अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और कम्युनिकेशन स्किल का प्रदर्शन किया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के साथ अब केजिया के सामने अगली बड़ी चुनौती अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!