Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में गूंजा खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद का संदेश

सिरसा के दो शिक्षण संस्थानों में हुआ कार्यक्रम, युवाओं को ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ का मंत्र और नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

सिरसा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तथा राजकीय नेशनल महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं को खेलों के साथ सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त युवा शपथ भी दिलाई गई। प्रधानमंत्री ने युवाओं को ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ का मंत्र देते हुए कहा कि खेल केवल मैदान पर जीत हासिल करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति, परिवार और समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेलों को विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विशेष रूप से 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक में भारत की सफलता के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेंद्र कुंडू, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. रोहताश, प्रोफेसर रविंद्र, जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह, माय भारत के अजय अग्रवाल, हर्षित सहित अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्या डॉ. अनीता मडिया, प्रोफेसर डॉ. बब्लेश, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. जीतराम शर्मा, माय भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक, कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर युवाओं से माय भारत पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। युवाओं को बताया गया कि क्विज में भागीदारी के माध्यम से वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने के पात्र बन सकते हैं तथा चयनित युवाओं को आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ एवं सकारात्मक सोच अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!