Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
uttarpradesh

नैनीताल में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 125 करोड़ का लेनदेन ठप

SBI के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, PLI और 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग; मांगें नहीं मानी तो फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शहर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं और करीब 125 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहने का दावा किया गया। कर्मचारियों ने SBI शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। उत्तरांचल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव स्तर के कर्मचारियों को इंसेंटिव का लाभ मिल रहा है, जबकि निचले स्तर के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है, जो कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और उन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से लगातार हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार की हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में अभिषेक अधिकारी, रमेश बिष्ट, शिखर साह, राधा खनका, लीला आर्या, ममता बजावल, प्रियंका पंत, संजय बोरा, कमल गोस्वामी, अतुल साह, अंकित सिंह, विनोद बाल्मीकि और नीरज तिवारी समेत कई बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!