सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद: तिलक लगवाकर फूल अर्पित किए, सिद्धार्थ-कियारा और विक्की-कटरीना ने भी किए दर्शन
एंटीलिया में गणपति उत्सव में पहुंचे बॉलीवुड सितारे; सलमान खान ने बप्पा को फूल चढ़ाए, विक्की-कटरीना और सिद्धार्थ-कियारा ने भी किए दर्शन

मुंबई। अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित आवास पर गणपति उत्सव का आयोजन भक्तिमय माहौल में हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सलमान खान ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और भगवान को फूल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
सलमान खान नए लुक में एंटीलिया पहुंचे। वहां उन्होंने तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इसके बाद वह गणपति प्रतिमा के सामने पहुंचे, जहां पंडित ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। सलमान ने हाथ जोड़कर बप्पा का आशीर्वाद लिया और पुष्प अर्पित किए।
राधिका मर्चेंट ने दी भक्तिमय प्रस्तुति
गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। राधिका मर्चेंट ने क्लासिकल भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया था। राधिका लाल साड़ी और हैवी जूलरी में नजर आईं।
विक्की-कटरीना और सिद्धार्थ-कियारा ने भी किए दर्शन
सेलिब्रेशन में विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी पहुंचे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और फूल अर्पित किए।
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी हाथ जोड़कर बप्पा के सामने प्रार्थना करते नजर आए।
पूजा में साथ नजर आया अंबानी परिवार
मेहमानों के आने से पहले अंबानी परिवार की ओर से गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग शामिल हुए। नीता अंबानी आरती के दौरान भक्ति में लीन नजर आईं। श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।
गेंदे के फूलों और रोशनी से सजा एंटीलिया
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए एंटीलिया को गेंदे के फूलों, आकर्षक लाइटिंग और पारंपरिक सजावट से सजाया गया। इस दौरान नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आए।
नीता अंबानी ने गहरे लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना था, जबकि राधिका मर्चेंट नारंगी रंग के कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट में नजर आईं। दोनों ने पारंपरिक ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ अपना फेस्टिव लुक पूरा किया।




