Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
मध्य प्रदेश

सड़क किनारे कचरा फेंकने पर ग्रामीणों ने रोके वाहन: हरदा में टीचिंग ग्राउंड के अंदर नहीं जा पा रहे कचरा वाहन, टीन की बाउंड्री की मांग

टीचिंग ग्राउंड में बारिश के कारण कचरा वाहन नहीं पहुंच पा रहे; सड़क किनारे कचरा फैलने से 10 से ज्यादा गांवों के ग्रामीण और किसान परेशान

हरदा। टीचिंग ग्राउंड के पास सड़क किनारे कचरा फेंके जाने से आसपास के 10 से ज्यादा गांवों के ग्रामीण और किसान परेशान हैं। बारिश के कारण नगर पालिका के कचरा वाहन टीचिंग ग्राउंड के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा है, जो फैलकर सड़क तक पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने कचरा वाहनों को रोका

बुधवार सुबह कचरा फेंकने पहुंचे नगर पालिका के वाहनों को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे टीन की बाउंड्री बनाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क के किनारे टीन की बाउंड्री लगा दी जाए तो कचरे को सड़क तक फैलने से रोका जा सकता है और आसपास के लोगों को परेशानी से राहत मिल सकती है।

35 वार्डों से निकलता है कचरा

हरदा शहर के 35 वार्डों से निकलने वाला कचरा टीचिंग ग्राउंड ले जाया जाता है। बारिश के कारण ग्राउंड के अंदर रास्ता खराब होने से कचरा वाहन वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

इसके चलते वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा है। कचरा फैलने से सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों और किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जेसीबी से हटाया जा रहा सड़क पर फैला कचरा

मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका ने सड़क पर फैले कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।

नगर पालिका सीएमओ रोशनसिंह ने बताया कि बारिश के कारण कचरा वाहन टीचिंग ग्राउंड के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। इसी वजह से सड़क किनारे कचरा डालना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से सड़क पर फैले कचरे को हटाया जा रहा है।

हमारे मठ | RNI NO. HARHIN/2023/90591

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!