एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत ने रचा इतिहास
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में 484.6 अंक के साथ जीता स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भारत को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय जोड़ी सुरुचि और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
यह इस एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाज अब तक प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था।
शूटिंग के अलावा भारत को 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी सिल्वर मेडल मिला। वहीं स्क्वॉश और टेबल टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए हैं।
एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। शूटिंग, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में बने हुए हैं।
हमारे मठ
RNI NO. HARHIN/2023/90591




