Uncategorized

15 से 30 मई तक पेंशन लाभुकों का होगा सत्यापन

अपात्र पाए जाने पर कटेगा नाम, ली गई राशि की भी होगी वसूली

रांची जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन अब बड़ा सत्यापन अभियान चलाने जा रहा है। वृद्धावस्था, विधवा और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों का 15 से 30 मई तक विशेष सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों का नाम पेंशन सूची से हटाया जाएगा और उनसे अब तक ली गई पेंशन राशि की वसूली भी की जाएगी।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि सत्यापन अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। यदि जांच के दौरान किसी लाभुक की जानकारी गलत पाई जाती है या वह योजना की पात्रता पूरी नहीं करता है, तो उसका पेंशन कार्ड तत्काल रद्द कर दिया जाएगा।

सत्यापन नहीं कराया तो बंद हो सकती है पेंशन

प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें। ऐसा नहीं करने पर उनकी पेंशन रोकी या बंद की जा सकती है।

सत्यापन के दौरान लाभुकों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी-पीपीएस) पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पूरी की जाएगी।

गांव में पंचायत सचिव, शहर में राजस्व कर्मी करेंगे जांच

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और सहिया की मदद से लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर जांच करेगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता लाना और वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाना है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!