Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

थानेदारों की कार्यशैली सुधारने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू

झारखंड पुलिस में पारदर्शिता और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर के थाना और ओपी प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, झारखंड, रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी जिलों के थानेदार और ओपी प्रभारी हिस्सा लेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को कुल 9 अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाएगा। यह सत्र 5, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 और 29 मई 2026 को आयोजित होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना, आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना और मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई को मजबूत बनाना है।

पुलिस-जनता संबंध और आधुनिक जांच तकनीकों पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पुलिस-जनता संबंधों को बेहतर बनाने के साथ-साथ मीडिया ब्रीफिंग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में बीएनएसएस के अनिवार्य प्रावधान, सर्च एवं सीजर की प्रक्रिया, एफएसएल टीम की भूमिका, अभियोजन से जुड़े नियम और सीसीटीएनएस से संबंधित कैप्सूल कोर्स भी शामिल किए गए हैं।

अधिकारियों को जीडी की ऑनलाइन एंट्री, तय समयसीमा में कार्रवाई, जीरो एफआईआर और ई-साक्ष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया उद्घाटन

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी एसटीएफ इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी एसआईबी संजीव कुमार और डीआईजी कार्मिक सुरेन्द्र झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशिक्षण से थानों की कार्यशैली में सुधार आएगा और जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

#HamareMath #GiriReporter #Man

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!