Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, हाथ से निकाली गई मेटल प्लेट; शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

कोलकाता | हमारे मठ

वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में सफल सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने उनके हाथ में पहले से लगी धातु (मेटल) की प्लेट को निकाल दिया। यह प्लेट एक पुराने हादसे के बाद लगाई गई थी।सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही है और फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।सर्जरी के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से भारतीय फिल्म उद्योग का प्रमुख चेहरा रहे हैं और हाल के वर्षों में राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!