Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर बीकानेर में कांग्रेस का सेवा दिवस आयोजन

गौसेवा, परिंडे, फल वितरण और मरीजों के लिए कूलर भेंट कर दिया सेवा का संदेश

बीकानेर | पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के 75वें जन्मदिवस पर बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गौसेवा, पक्षियों के लिए परिंडे, जरूरतमंदों को फल वितरण, राहगीरों को शिकंजी और मरीजों के लिए कूलर भेंट जैसे सेवा कार्य किए गए।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने जिला संयोजक संजय आचार्य और पूर्व महापौर मकसूद अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जैसलमेर रोड स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाकर की। इसके बाद पार्क और बड़े कब्रिस्तान क्षेत्र में पक्षियों के लिए 51 पालसिए लगाए गए और दाना-पानी की व्यवस्था की गई। दोपहर में मोहता चौक, बारह गुवाड़ और कसाई बारी क्षेत्र में राहगीरों को शिकंजी वितरित की गई, जबकि अपना घर आश्रम में 151 प्रभुजनों को भोजन कराया गया।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल जादूसंगत के नेतृत्व में गौमाता को 75 किलोग्राम हरा चारा और 21 किलोग्राम तरबूज खिलाया गया। शिवबाड़ी रोड स्थित राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं को समझना ही सच्ची सेवा है।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुरलीधर गोचर क्षेत्र में भी सेवा कार्य किए गए। यहां पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए परिंडे लगाए गए और कबूतरों व अन्य चिड़ियों के लिए बाजरा, ज्वार और मूंग डाला गया। क्षेत्र के कुओं में मोटे भुजिये डाले गए, ताकि जलस्रोतों की उपयोगिता बनी रहे। गौसेवा के अंतर्गत गायों के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया गया। राजकीय डिस्पेंसरी नंबर 5 में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए कूलर भेंट किए गए।

शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित हुए। मुरलीधर गोचर में पक्षियों के लिए पानी, बजरंग धोरा गोचर में पशुओं के जलकुंड भरवाए गए, जबकि नंदी गोशाला और तुलसी सर्किल क्षेत्र में गायों को हरा चारा और सब्जियां वितरित की गईं। विशेष बच्चों और वृद्धजनों के साथ स्नेह मिलन कर फल वितरण किया गया तथा अपना घर आश्रम में फ्रूट चाट वितरित की गई।

इस दौरान जिया उर रहमान आरिफ, साजिद सुलेमानी, आनंद सिंह सोढा, मनोज किराडू, शिव गहलोत, विकास तंवर, कमल साध, चंदर गहलोत, दिनेश स्वामी, लक्ष्मण व्यास, चंद्र गहलोत, निर्मल गहलोत, इनायत अली कुरैशी, मोहित सोलंकी, पुखराज, सुंदर सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!