Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

सेवा कार्यों के साथ मनाया इंटक का 79वां स्थापना दिवस

गोवंश को हरा चारा, जरूरतमंद बच्चों को फल-मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

बीकानेर | इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का 79वां स्थापना दिवस एवं पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot का जन्मदिवस रविवार को सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंटक के यूथ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोवंश को हरा चारा खिलाया और जरूरतमंद बच्चों को फल एवं मिठाइयां वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।

सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र देवड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सेवा, समर्पण और श्रमिक हितों के प्रति संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए इंटक यूनियन को और अधिक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इंटक सेवा दल के हजारी बिश्नोई, यूथ इंटक के मुकेश कटोरिया, तरुण तंवर, जुगनू नायक, शिव राठौर, मनोज चौहान, श्यामलाल, रवि भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सेवा कार्यों में भाग लेते हुए श्रमिक एकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!