सुकुरहुटू में शुरू हुई शिव महापुराण कथा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महिमा और सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

रांची के कांके स्थित सुकुरहुटू फुटबॉल मैदान में मंगलवार से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा वाचन के लिए रांची पहुंचे हैं। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया।
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की महिमा, जीवन में धर्म के महत्व और सकारात्मक सोच के संदेश को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और अच्छे विचार जीवन को सही दिशा देते हैं।
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
आयोजन स्थल पर कथा के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सात दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन
आयोजकों के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा का यह कार्यक्रम लगातार सात दिनों तक चलेगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं भी व्यापक स्तर पर की गई हैं।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




