देशनोक में स्कूल के सामने पड़े मृत गोवंश को हटाया, पालिका ने दिखाई तत्परता
सूचना मिलते ही हरकत में आया पालिका प्रशासन, विद्यार्थियों और राहगीरों को मिली राहत

देशनोक। नगर पालिका ने राजकीय कासट स्कूल के मुख्य द्वार के सामने पड़े मृत गोवंश को त्वरित कार्रवाई करते हुए हटवाया। समय पर की गई इस कार्रवाई से विद्यार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिली, वहीं संक्रमण फैलने की आशंका भी टल गई।
स्कूल के बाहर मृत गोवंश पड़े होने से न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, बल्कि क्षेत्र में गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को इससे काफी असुविधा हो रही थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने तुरंत नगर पालिका की सफाई शाखा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और बिना देरी किए टीम को मौके पर भेजा गया।
कार्यवाहक ड्राइवर रवि शंकर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की सहायता से मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से हटाकर निस्तारण के लिए भेजा गया।
नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदार कार्यशैली की स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और राहगीरों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी असुविधा और संक्रमण के खतरे से बचाव हो सका।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




