Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

लालेरा में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कुश्ती दंगल, मुकेश गोदारा बने विजेता

नशा मुक्ति का संदेश देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

अरजनसर | बीकानेर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत लालेरा गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा।

दंगल में लालेरा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा और दर्शकों ने पहलवानों के दमदार मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। एक के बाद एक हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

दंगल का सबसे रोमांचक और अंतिम मुकाबला मुकेश गोदारा (अरजनसर) और जग्गा राम पहलवान (रोजड़ी) के बीच हुआ। लंबे समय तक चले इस कांटे के मुकाबले में दोनों पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए, लेकिन अंत में मुकेश गोदारा ने शानदार पकड़ बनाते हुए जीत दर्ज की और विजेता बने।

दंगल में अमन बठिंडा, लालचंद ढुकिया और सन्नी पहलवान सहित कई अन्य पहलवानों ने भी अपनी ताकत, फुर्ती और तकनीक का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने पहलवानों के जोश और खेल भावना की जमकर सराहना की।

आयोजन के माध्यम से बीकानेर पुलिस ने ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन से जुड़ने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!