Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

ढाणी छिपलाई में कीटनाशक पीने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे की हालत में घर से निकला था हंसराज, सुबह कच्चे रास्ते पर मिला शव

महाजन। कस्बे के निकटवर्ती गांव ढाणी छिपलाई में एक व्यक्ति की कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू कर दी है।

महाजन थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार मृतक की पहचान हंसराज पुत्र सुखराम मेघवाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई फूसाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हंसराज रविवार रात शराब के नशे में घर से निकला था। सोमवार सुबह गांव से कलियावाली जाने वाले कच्चे मार्ग पर उसका शव पड़ा मिला।

परिजनों ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे और शरीर से कीटनाशक जैसी बदबू आ रही थी। प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

सूचना मिलने पर परिजन हंसराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाजन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हंसराज को कीटनाशक कहां से मिला और उसने इसका सेवन कब व कैसे किया।

महाजन पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!