Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

जसरासर बस स्टैंड पर बूंदाबांदी से जलभराव, यात्रियों को कीचड़-पानी में खड़ा होना पड़ा

हल्की बारिश ने खोली बस स्टैंड की बदहाली, जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी

जसरासर। तहसील क्षेत्र के बस स्टैंड पर हल्की बूंदाबांदी के बाद जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों का इंतजार कर रहे लोगों को कीचड़ और पानी के बीच खड़े होकर इंतजार करना पड़ा, वहीं वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं। हल्की बूंदाबांदी में ही बस स्टैंड पर पानी भर जाने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं।

दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कीचड़ और जलभराव के बीच बसों तक पहुंचना मुश्किल हो गया, जिससे कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासी राधेश्याम, नंदकिशोर और मुरारी ने बताया कि यदि तेज बारिश हो जाए तो बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। उनका कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!