Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

फेक डिग्री और अमेरिका की झूठी नौकरी दिखाकर कराई शादी

IRS अधिकारी और बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक IRS अधिकारी पर अपने बेटे की फर्जी डिग्री और अमेरिका में नौकरी का झूठा दावा कर शादी कराने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्ता तय करने से पहले दिखाई गई फर्जी डिग्री

पीड़िता के पिता के अनुसार परिचित के जरिए रिश्ता आया था। आरोपी IRS अधिकारी ने अपने बेटे को गुजरात की Pandit Deendayal Energy University से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बताया। साथ ही अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करने का दावा किया गया। भरोसा दिलाने के लिए डिग्री की कॉपी भी दिखाई गई।

शादी के बाद खुली बेरोजगारी और नशे की पोल

मई 2023 में शादी होने के बाद युवती ने Shipping Corporation of India की नौकरी छोड़ दी और ससुराल में रहने लगी। लेकिन करीब दो साल तक पति अमेरिका नहीं गया और घर पर ही रहने लगा। इसी दौरान युवती को पता चला कि उसका पति बेरोजगार है और शराब सहित अन्य नशों का आदी है।

बारकोड स्कैन करते ही सामने आया सच

परिवार को शक होने पर डिग्री की जांच करवाई गई। डिग्री पर लगे बारकोड को स्कैन करने पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम सामने आया। आरोप है कि असली डिग्री में काट-छांट कर आरोपी के बेटे के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।

फेक एक्सपीरियंस लेटर बनवाने की चैट भी मिली

पीड़िता के पिता ने बताया कि बाद में दामाद के मोबाइल में एक चैट भी मिली, जिसमें वह अपने दोस्त से फर्जी डिग्री के आधार पर एक्सपीरियंस लेटर तैयार करवाने की बात कर रहा था। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीरेंद्र सिंह कुरील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है। आरोप साबित होने पर धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!