कांवड़ यात्रा में निकली 12 ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकियां, शिवभक्ति में डूबा जौनपुर
शिवभक्ति में डूबा जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार सुबह बोल बम कांवड़िया संघ के नेतृत्व में भगवान शिव की भव्य कांवड़ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर में “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।शोभायात्रा में 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक प्रतिकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां, हाथी-घोड़े और सजे-धजे रथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण बने।भक्तों ने डमरू बजाते हुए और भजन-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए गए।श्रावण मास में आयोजित इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया और श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।



