Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

लघु सचिवालय में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, युवाओं में दिखा उत्साह

युवाओं में दिखा उत्साह

सिरसा, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिरसा के लघु सचिवालय परिसर में बनाए गए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अन्य लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लघु सचिवालय परिसर और ई-दिशा केंद्र में बनाए गए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट पर युवा तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा करने से अभियान को व्यापक प्रचार मिल रहा है और अन्य नागरिक भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!