दूदू में उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, गली-गली गूंजा देशभक्ति का संदेश
गली-गली गूंजा देशभक्ति का संदेश
दूदू: Mukesh Dhobhi ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दूदू में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गली-गली और घर-घर राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। यात्रा में तिरंगा यात्रा प्रभारी मंजू बारूपाल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष खुशराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, शिवजी राम कुमावत, उपप्रधान कैलाश जाट, जिला परिषद सदस्य भंवर चौधरी सहित दिलीप कुमावत, संजय सिंह, अमित जोशी, रामप्रकाश धाभाई, तिलोक दायमा, विष्णु खटाना, अवधेश शर्मा, अभय शर्मा, दीपक सिंह, राजेश सिंह, सतपाल खारोल, हनुमान चौधरी, महेंद्र गुर्जर, राजेश कुमार और मोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। आयोजकों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में बच्चों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया और दूदू में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला



