Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचा सरकार की प्राथमिकता : देव कुमार शर्मा

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतिभाओं और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को किया सम्मानित

कालांवाली, 15 अगस्त। कालांवाली के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, डीएसपी ललित कुमार, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, एसएचओ देवीलाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि देव कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पावन पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और हरियाणा सरकार भी विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसान, गरीब, महिला, युवा तथा प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा सड़कों, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास तथा रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। समारोह के दौरान पुलिस एवं अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जबकि स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!