Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीज विकास निगम कार्यालय में पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीज विकास निगम कार्यालय में पौधारोपण

सिरसा, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय बीज विकास निगम कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, निशांत खैरेकां, सुनील गर्ग, सुशील, रोहित मेहता, विरेंद्र तिन्ना, मुकेश मेहता, विक्रम चानन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सिरसा, यमुनानगर, पटौदी, टोहाना, कुरुक्षेत्र, भिवानी, हिसार और पुंडरी स्थित निगम के विभिन्न प्लांटों में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से ‘अपनी सब्जी-अपना फल’ योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सीजनल सब्जियों के पैकेट तैयार किए गए हैं, ताकि लोग अपने घरों में ही पौष्टिक सब्जियां उगा सकें। जिन लोगों के पास पर्याप्त जगह नहीं है, वे घर की छत पर भी सब्जियों की खेती कर सकते हैं। इससे परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध होने के साथ-साथ घर के आसपास हरियाली भी बढ़ेगी। भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां, पिता, दादा-दादी अथवा परिवार के किसी सदस्य के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। किसी अपने के नाम पर पौधा लगाने से उसके साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और लोग उसकी देखभाल भी जिम्मेदारी के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की घटती संख्या और बदलता पर्यावरण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में पौधारोपण को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएं और उसके पेड़ बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान बीज विकास निगम के प्रबंधक डॉ. सुनील वर्मा, बीज उत्पादन अधिकारी भरत सिंह, बीज उत्पादन अधिकारी नरेंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!