Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

कोटली में शुरू हुआ शिव युवा सेवा समिति का 26वां विशाल कांवड़ भंडारा

कोटली में शुरू हुआ शिव युवा सेवा समिति का 26वां विशाल कांवड़ भंडारा

सेवा ही शिव है’ की भावना के साथ शिवरात्रि तक चलेगा भंडारा

सिरसा। शिव भक्तों की सेवा में समर्पित शिव युवा सेवा समिति, कोटली की ओर से कांवड़ियों के लिए 26वां विशाल भंडारा 6 अगस्त से शुरू किया गया है। कोटली गांव के पुल पर आयोजित यह भंडारा शिवरात्रि तक निरंतर चलेगा। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, ठहरने और मेडिकल सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

समिति की ओर से भंडारा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा को फूल-मालाओं और रंगीन झालरों से सजाया गया है। पंडाल में भगवा व गुलाबी रंग के पर्दों, फूलों की मालाओं और आकर्षक लाइटों से विशेष सजावट की गई है।

राष्ट्रीय ओड सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मक्खन सिंह कोटली ने बताया कि इस भंडारे की शुरुआत 26 वर्ष पहले केवल एक पानी की प्याऊ से हुई थी। धीरे-धीरे यह सेवा कार्य विशाल भंडारे का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि हजारों कांवड़िए यहां रुककर विश्राम कर चुके हैं और लंगर ग्रहण कर रहे हैं।

शिव युवा सेवा समिति के सेवादार तन, मन और धन से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। भंडारे की सफलता में आसपास की इंडस्ट्रीज के मालिकों और ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है।

भंडारे का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान सिंह कोटली, प्रधान मक्खन लाल, रोशन लाल, नंद राम दावर, बंसी राम, राम कुमार, फौजा राम, सरवण, सूरजभान, काला राम, अर्जुन राम सहित समिति के अनेक सेवादार मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए संस्कारों से जोड़ा जा सकता है। सेवा के माध्यम से समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। ‘सेवा ही शिव है’ के सिद्धांत पर चलते हुए समिति पिछले 26 वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!