Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bhatinda

माता की पुण्य स्मृति में शिवबाड़ी मंदिर में लगाया लंगर

पुण्य स्मृति में आयोजित सेवा में सोसाइटी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग।

बठिंडा में पंचवटी नगर वेलफेयर सोसाइटी के पैटर्न एवं समाजसेवी विजय जिंदल ठेकेदार की ओर से अपनी पूजनीय माता श्रीमती मूर्ति देवी की पुण्य स्मृति में शिवबाड़ी मंदिर में श्रद्धापूर्वक लंगर लगाया गया। लंगर की शुरुआत विजय जिंदल, पूनम जिंदल, मयूर जिंदल, भानु प्रिया जिंदल और प्रजन्य जिंदल ने भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के बाद की। इस अवसर पर मंदिर के पंडित राम किशोर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। लंगर सेवा में पंचवटी नगर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। परिवार की ओर से माता की पुण्य स्मृति को समाजसेवा और धार्मिक सेवा के माध्यम से याद किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!