मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, हाथ से निकाली गई मेटल प्लेट; शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल जाकर जाना हाल
शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल जाकर जाना हाल

वरिष्ठ अभिनेता और भाजपा के केंद्रीय समिति सदस्य मिथुन चक्रवर्ती की शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान उनके हाथ में पहले से लगी धातु (मेटल) की प्लेट को निकाल दिया गया। यह प्लेट एक पुराने हादसे के बाद लगाई गई थी। समाचार एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की स्थिति स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।सर्जरी के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मिथुन चक्रवर्ती स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। यह संदेश उन्होंने बंगाली भाषा में साझा किया।2024 में भी अस्पताल में हुए थे भर्तीइससे पहले फरवरी 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक और सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उस समय भी शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले थे।फिल्मी करियर की खास उपलब्धियांमिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1976 में निर्देशक मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से की थी। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। ‘डिस्को डांसर’ उनके करियर की सबसे लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।



