Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा

बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा

ट्रेनिंग के दौरान हुआ रनवे एक्सकर्शन; विमान में सवार कैप्टन और कैडेट सुरक्षित

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ट्रेनर विमान रनवे की तय सीमा से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जूंद्रे सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद शुरुआती तौर पर विमान के क्रैश होने की खबरें सामने आईं। हालांकि, महाराष्ट्र की डिप्टी CM और बारामती विधायक सुनेत्रा पवार ने इसे क्रैश बताए जाने से इनकार किया। उनके मुताबिक, विमान रनवे पर टर्न लेते समय एक पहिया किनारे पर फंसने के बाद रनवे से बाहर चला गया। फिलहाल घटना की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

लैंडिंग इमरजेंसी की ट्रेनिंग के दौरान घटना

पुणे पुलिस के अनुसार, ट्रेनर विमान में सर्किट और लैंडिंग इमरजेंसी की ट्रेनिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान विमान रनवे-29 के अंतिम हिस्से यानी थ्रेशहोल्ड से आगे निकल गया और पक्के रनवे से बाहर चला गया।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में इसे रनवे एक्सकर्शन की घटना माना जा रहा है। हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

मई में भी हुआ था ट्रेनिंग विमान हादसा

बारामती में इससे पहले 13 मई 2026 को रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ था। विमान गोजुबाबी गांव के पास गिरने से पहले बिजली के खंभे से टकराया था। विमान में एक ट्रेनी पायलट सवार था, जिसे गंभीर चोट नहीं आई थी। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई थी।

जनवरी में अजित पवार के विमान हादसे में हुई थी 5 मौतें

बारामती एयरपोर्ट पर 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शम्भावी पाठक शामिल थे।

अजित पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बारामती में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। इसी दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!