Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bikaner

सार-संभाल यात्रा में तेयुप के कामकाज की परखी गई नब्ज

सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों की समीक्षा; नेत्रदान, रक्तदान और युवा प्रकल्पों से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर

 

बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की सार-संभाल यात्रा गंगाशहर पहुंची। सज्जन निवास में आयोजित बैठक में परिषद के सेवा, संस्कार और संगठन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी महीनों के लिए नए लक्ष्य तय करते हुए युवाओं को विभिन्न सेवा प्रकल्पों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूणिया, राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूणिया, भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्यक दर्शन कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी ललित राखेचा तथा एमबीडीडी राज्य प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ का तेयुप गंगाशहर की ओर से स्वागत किया गया।

सेवा और संगठन के कार्यों की समीक्षा

विशेष बैठक में अंकुर लूणिया ने सत्र 2026-27 में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने परिषद के सेवा, संस्कार एवं संगठन के त्रि-आयामी उद्देश्यों के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने आगामी अधिवेशन में श्रेष्ठ परिषद का सम्मान हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही परिषद के विभिन्न प्रकल्पों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।

नेत्रदान और रक्तदान जैसे प्रकल्पों पर जोर

बैठक में आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी), आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल, नेत्रदान, देहदान, सीपीएस कार्यशाला, व्यक्तित्व विकास कार्यशाला और युवा वाहिनी प्रशिक्षण जैसे प्रकल्पों पर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का अभिनंदन

कार्यक्रम में परिषद परामर्शक मदन बोथरा, सभा अध्यक्ष नवरत्न बोथरा, तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा एवं मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस दौरान अंकुर लूणिया ने तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा को बैच पहनाया, जबकि मंत्री दिनेश कुमार सोनी को तेयुप संचालन मार्गदर्शिका भेंट की गई।

बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!