Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

शहीदों के सम्मान में जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा, हर दिन 150 किमी का सफर तय कर रहे नरेंद्र यादव

हर दिन 150 किमी का सफर तय कर रहे नरेंद्र यादव

जयपुर | हमारे मठशहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर हरियाणा के भिवानी जिले के नंदगांव निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र यादव जम्मू-कश्मीर के रेजांगला (अहीर धाम) से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वह अपने साथ रेजांगला के शहीदों की पावन मिट्टी लेकर चल रहे हैं और देशभर के लोगों को “एक पेड़ शहीदों के नाम” लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।नरेंद्र यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। यात्रा के दौरान वह गुरुवार को जयपुर पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया।हादसे के बाद भी नहीं हारी हिम्मतनरेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2020 में निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई थीं। लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्वस्थ होने के बाद फिर से साइकिल यात्रा शुरू कर दी।राम मंदिर बनने के बाद पूरा किया संकल्पउन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ किए गए संकल्प के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद विशेष यात्रा शुरू की गई। पहले पैदल यात्रा का विचार था, लेकिन बाद में साइकिल यात्रा का निर्णय लिया गया। वर्ष 2021 में वे नंदगांव से अयोध्या तक भी साइकिल यात्रा कर चुके हैं।सामान्य साइकिल से तय किए 24 हजार किलोमीटरनरेंद्र यादव किसी महंगी रेसिंग साइकिल की बजाय साधारण 24 इंच की साइकिल से अब तक लगभग 24 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसी कारण लोग उन्हें “साइकिलिस्ट मैन” के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने देहदान का संकल्प भी लिया है ताकि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर समाज के काम आ सके।जयपुर में हुआ सम्मानजयपुर के झोटवाड़ा स्थित बोरिंग चौराहे पर अखिल भारतीय यादव महासभा ने नरेंद्र यादव का शॉल और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!