gwalior

ग्वालियर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर शटडाउन

मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते दो शिफ्ट में कटौती; घास मंडी फीडर से जुड़े इलाके सुबह 8-10 बजे, पुराने शहर में 10-2 बजे तक असर

ग्वालियर। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से फीडरों पर जरूरी निर्माण और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

कंपनी के मुताबिक काम की स्थिति को देखते हुए शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने और सहयोग करने की अपील की गई है।

सुबह 8 से 10 बजे तक इन इलाकों में कटौती

11 केवी घास मंडी फीडर पर सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान फोर्ट व्यू कॉलोनी, न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी, कोटेश्वर कॉलोनी, कोटेश्वर मंदिर और काली माता मंदिर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा कोटेश्वर, फोर्ट व्यू कॉलोनी स्टोर एरिया, विनय नगर सेक्टर-4, इंदिरा कॉलोनी, विनय नगर उपकेंद्र से किला, सिंधिया स्कूल, गुरुद्वारा और लाइट एंड साउंड क्षेत्र में भी सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यहां बिजली नहीं आएगी

पुराने शहर के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान दौलतगंज, हुजरात कोतवाली, टोपी बाजार, बालाबाई का बाजार, माधौगंज, दही मंडी, पाटणकर बाजार, पारीक जी का बड़ा, छप्पर वाला पुल, जिंसी नाला और फौजदारी मोहल्ला प्रभावित रहेंगे।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!