Dabwali

सिरसा में सड़क हादसे में एयरटेल प्रमोटर की मौत

शेरगढ़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो बच्चों के पिता थे नवीन कुमार

हरियाणा के Dabwali क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एयरटेल कंपनी के प्रमोटर की मौत हो गई। हादसा शेरगढ़ रोड पर उस समय हुआ, जब वह मोटरसाइकिल से डबवाली से अपने गांव शेरगढ़ लौट रहे थे।

मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो Airtel से जुड़े सिम प्रमोटर के तौर पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, देर रात रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि नवीन कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!