Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
पंजाब

बैडमिंटन टूर्नामेंट में एमटेक टीम बनी विजेता, छात्रों में दिखा उत्साह

पीएयू में इंटर-ईयर बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित, 42 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लुधियाना | इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी चैप्टर की ओर से कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंटर-ईयर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह टूर्नामेंट आईएसटीई चैप्टर, पीएयू की चेयरपर्सन डॉ. संध्या और सेक्रेटरी-कम-ट्रेजरर डॉ. मनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में नौ टीमों के 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में मुकाबले हुए।

लड़कों की श्रेणी में एमटेक टीम के कोहिनूर, पुनीत और हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं तीसरे वर्ष की टीम के बिरकंवर, एसी श्रीहरशन, गुरमनजोत, दिलकश और गुरशवीर उपविजेता रहे।

लड़कियों की श्रेणी में तीसरे वर्ष की टीम की हरमनप्रीत, जान्हवी और साजिया ने चैंपियनशिप अपने नाम की। जबकि पहले वर्ष की टीम की अमनजोत, भूमिका और महकदीप ने उपविजेता स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कॉलेज के डीन डॉ. मनजीत सिंह रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!