Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
पंजाब

नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया का 308वां जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया

ऑल इंडिया आहलूवालिया यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया समारोह, महान योद्धा के आदर्शों को किया नमन

ऑल इंडिया आहलूवालिया यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया समारोह, महान योद्धा के आदर्शों को किया नमन

लुधियाना | सुल्तान-उल-कौम नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया का 308वां जन्मोत्सव गांव जस्सियां स्थित सुरजीत एन्क्लेव में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ऑल इंडिया आहलूवालिया यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत में उपस्थित सदस्यों ने जरनैल नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नवाब साहब के अदम्य साहस, समाज के प्रति उनके योगदान और सिख इतिहास में उनके अद्वितीय स्थान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनका जीवन साहस, सेवा और समर्पण की मिसाल है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनी वालिया, गगनदीप सिंह आहलूवालिया, शरणजीत कौर वालिया, रजनी कौर और मनदीप कौर सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं मास्टर कुशदीप सिंह आहलूवालिया और अवलीन कौर ने भी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महान योद्धा के पदचिह्नों पर चलने और समाज कल्याण के कार्यों में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!